Publish Date: Sat, 03 Aug 2019 (16:44 IST)
Updated Date: Sat, 03 Aug 2019 (16:51 IST)
फिरोजपुर (पंजाब)। पंजाब के फिरोजपुर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से 38 साल के एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों ने बताया कि पाकिस्तान नागरिक याकूब टौबा टेक सिंह जिला स्थित कमालिया गांव का रहने वाला है। बीएसएफ कर्मियो ने उसे शुक्रवार को डोनाल्ड राय दीनानाथ सीमा चौकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़ा।
उन्होंने बताया कि उसके पास से कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मामले की तहकीकात चल रही है। (भाषा)