येदियुरप्‍पा ने ईश्वर और किसानों के नाम पर ली शपथ

Webdunia
गुरुवार, 17 मई 2018 (13:00 IST)
बेंगलुरु। सफेद सफारी सूट पर हरे रंग का शॉल पहने बीएस येदियुरप्‍पा ने राजभवन में आयोजित समारोह में मोदी, मोदी के नारों के बीच ईश्वर और किसानों के नाम पर गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


मंगलवार को भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी बनने, लेकिन बहुमत से दूर रहने के साथ खंडित जनादेश से लेकर अब तक नाटकीय घटनाओं की परिणति के लिए आयोजन स्थल तैयार किया गया। राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्‍पा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उस समय येदियुरप्‍पा ने ईश्वर और कर्नाटक के किसानों के नाम पर शपथ लेने का फैसला किया।

लिंगायत समुदाय में खासा प्रभाव रखने वाले 75 वर्षीय येदियुरप्‍पा तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। उन्हें विधानसभा चुनाव में किसानों के मित्र ‘रैथ बंधू के तौर पर पेश किया गया था। राजभवन के लिए रवाना होने से पहले येदियुरप्‍पा ने यहां राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन किए।

येदियुरप्‍पा के साथ केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा और प्रकाश जावड़ेकर तथा भाजपा महासचिव पी मुरलीधर राव समेत उनके बेटे बीवाई राघवेंद्र और बीवाई विजयेंद्र मौजूद थे। वैदिक मंत्रोच्चार और ‘नादस्वरम’ वाद्ययंत्र की धुनों के बीच उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। शपथ लेने के बाद येदियुरप्‍पा विधान सौध (विधानसभा), राज्य सचिवालय गए और राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यालय में प्रवेश करने से पहले उन्होंने सीढ़ियों पर माथा टेका। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख