Daily Horoscope
✕

देहरादून में लोहे का पुल गिरा, 2 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (11:40 IST)
देहरादून। यहां के कैंट क्षेत्र में शुक्रवार तड़के लोहे का एक पुल ढह जाने से उस पर होकर गुजर रहा एक डंपर (छोटा ट्रक) और एक मोटरसाइकल दुर्घटनाग्रस्त हो गए जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीरपुर क्षेत्र में तमसा नदी पर स्थित ब्रिटिश कालीन लोहे का पुल ढह जाने से उस पर होकर गुजर रहा एक डंपर और एक मोटरसाइकल भी नीचे आ गिरे। सुबह करीब पांच बजे हुए इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई।

दुर्घटना में दो अन्य व्यक्ति घायल भी हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि 100 साल से भी ज्यादा पुराना यह पुल जर्जर हो गया था और इसकी जगह पर नया पुल बनाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

अमरेली में 75 करोड़ की लागत से बनेगा गुजरात का पहला Bio-CBG प्लांट, 250 लोगों को मिलेगा रोजगार

यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: राज्य में करीब 19 लाख मतदाता बढ़े, कितनी हुई महिला वोटर्स की संख्‍या

मध्यप्रदेश में 2 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, 31 मार्च 2027 तक आउटसोर्स व्यवस्था खत्म करने की तैयारी

चीन से आने वाली किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख