Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तमंचे वाली प्रेमिका गिरफ्तार, दूल्हा मिला

हमें फॉलो करें तमंचे वाली प्रेमिका गिरफ्तार, दूल्हा मिला
, गुरुवार, 18 मई 2017 (19:22 IST)
बांदा। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से तमंचे के बल पर दूल्हे को कथित तौर पर अगवा करने वाली प्रेमिका को बांदा पुलिस ने शहर से गिरफ्तार कर लिया और दूल्हा भी मिल गया है।
 
नगर कोतवाली के निरीक्षक डीपी तिवारी ने गुरुवार को बताया कि बांदा शहर से तमंचे वाली प्रेमिका को उसकी एक सहेली और एक पुरुष दोस्त के साथ कल शाम गिरफ्तार किया गया। इस महिला पर आरोप है कि उसने मंगलवार को हमीरपुर जिले से शादी की रस्मों के दौरान दूल्हे अशोक यादव को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था।
 
उन्होंने बताया कि तमंचे वाली प्रेमिका और उसके दोनों साथियों से पूछताछ की गई है, प्रेमिका की निशानदेही पर अगवा दूल्हा भी सकुशल मिल गया है।
 
निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवती का कहना है कि अशोक और उसके बीच दो साल से कथित तौर पर प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसने प्यार में धोखा दिया इसलिए उसे अगआ करना पड़ा।
 
पुलिस ने बताया कि युवती अब भी अपनी बात पर अड़ी हुई है। वह किसी भी दशा में अशोक से अलग नहीं होना चाहती। पूछताछ के बाद प्रेमिका, प्रेमी और उसके दोनों साथियों को हमीरपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

होटल कर्मचारी ने किया महिला से दुष्कर्म