रील्स बनाने कॉलेज की छत पर चढ़ा, पैर फिसलकर गिरने से मौत

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2023 (15:08 IST)
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के लिए कॉलेज की छत में चढ़े छात्र की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
 
बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि सरकंडा थाना क्षेत्र के विज्ञान महाविद्यालय की छत से गिरने से छात्र आशुतोष साव (20) की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि आशुतोष अपने मित्रों के साथ इंस्टाग्राम की रील्स बनाने और सेल्फी लेने के लिए कॉलेज की छत पर चढ़ा था।
 
पुलिस अधीक्षक ने एक वीडियो ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ छात्र छत पर हैं और उनमें नारंगी रंग का टी शर्ट पहना एक छात्र छज्जे पर चढ़ गया है। अन्य छात्र वीडियो बना रहे हैं।
 
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के सरखो गांव का निवासी आशुतोष विज्ञान महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह अशोक नगर में किराए में कमरे में रहता था। शुक्रवार को वह मित्रों के साथ कॉलेज गया था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह अपने मित्रों सुमित पांडे, रोशन कश्यप, सिद्धांत यादव, वैभव कौशिक और शिल्पी साहू के साथ कॉलेज की छत पर चढ़ गया।
 
सभी दोस्त वहां इंस्टाग्राम रील्स बना रहे थे। मित्रों के कहने पर आशुतोष छत से खिड़की पर बने स्लैब में कूद गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि सिर में अधिक चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

राहुल गांधी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, दिग्विजय के भाई को कांग्रेस का नोटिस

योगी आदित्यनाथ बोले, पाकिस्तानियों से पूछ लेना चाहिए कि ब्रह्मोस की ताकत क्या है?

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ, पाकिस्तान में घुसकर मारा, रावलपिंडी तक भारतीय सेना की धमक

Operation Sindoor को लेकर वायुसेना का बड़ा बयान, लक्ष्य हासिल, ऑपरेशन अभी जारी

भाजपा ने मोदी को सराहा, भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग किया

अगला लेख
More