आसाराम को लगा बड़ा झटका, जुड़ेंगी कड़ियां, खुलेंगे कई राज

Webdunia
रविवार, 16 दिसंबर 2018 (15:07 IST)
नई दिल्ली। जेल में बंद स्वयंभू बाबा आसाराम पर लिखी गई किताब पर चंडीगढ़ की एक अदालत के रोक लगाने के इंकार करने के बाद इसके बाजार में आने का रास्ता साफ हो गया है।
 
लेखक यूषीनोर मजूमदार की किताब 'गॉड ऑफ सिन : द कल्ट, द क्लाउट एडं डाउनफाल ऑफ आसाराम बापू' का विरोध हुआ और इसके प्रकाशन को अदालत में चुनौती दी गई। हालांकि अदालत ने इसकी खुदरा और ऑनलाइन बिक्री की अनुमति दे दी है। किताब के प्रकाशक पैंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने अदालत की आदेश की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह अब इसे पाठकों के हाथों में पहुंचाने को लेकर उत्सुक है।
 
मजूमदार ने कहा कि यह किताब अदालतों के फैसलों और कई जांच एजेंसियों की रिपोर्टों पर आधारित है। इसमें मैंने तथ्यों को जोड़ने की कोशिश की है।
 
आसाराम और उसके बेटे नारायण साई पर यौन हमलों, जमीन पर कब्जे, कालेधन को सफेद बनाने, धमकाने, काला जादू जैसे अंधविश्वास फैलाने और उनके खिलाफ गवाह बने व्यक्ति की हत्या करवाने के आरोप हैं। 
 
5 साल पहले एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का दोषी पाए जाने के बाद जोधपुर की अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसने राजस्थान के राज्यपाल से अपनी उम्रकैद की सजा में राहत देने की अपील की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

राजस्थान के गवर्नर बागडे का जनजातियों के उत्थान का आह्वान

Pakistan: पाकिस्तान में ईशनिंदा के मामले में ईसाई समुदाय की महिला को मृत्युदंड

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, सूरत से बेलीमोरा के बीच होगा ट्रायल

पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे

क्या है पेजर? ब्‍लास्‍ट की कितनी थ्‍योरी, लेबनान में कैसे फटे 1000 पेजर, भारत में क्‍यों है दहशत?

अगला लेख
More