Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 23 May 2025
webdunia

मुंबई को फिर दहलाने की धमकी, फोन पर कहा- मैंने कई जगह लगा दिए हैं बम

Advertiesment
हमें फॉलो करें mumbai
, गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022 (19:44 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी में एक फोन कॉल से हड़कंप मच गया। फोन करने वाले ने कहा कि मैंने मुंबई में कई जगह पर बम लगा दिए हैं। खबरों के मुताबिक यह फोन हेल्पलाइन नंबर 112 आया। पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां फोन करने वाले की तलाश में जुटी हुई है। फोन कॉल के बाद मुंबई में कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। 
 
मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई में 3 जगहों पर बम धमाकों की फोन कॉल आई। सुरक्षा एजेंसियां फोन करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

फोन करने वाले ने दावा किया कि इंफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में विस्फोट होंगे। यह फोन रात करीब 10.30 बजे किया गया। फोन कॉल के बाद मुंबई में कई जगह सुरक्षा बढ़ा दी गई। एजेंसियां  Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन की PM लिज ट्रस ने दिया इस्तीफा, 6 हफ्‍ते पहले संभाला था प्रधानमंत्री का पद