बॉलीवुड अदाकारा शम्मी का निधन, अमिताभ ने इस तरह किया याद...

Webdunia
मंगलवार, 6 मार्च 2018 (11:17 IST)
मुंबई। बॉलीवुड की बुजुर्ग अदाकारा शम्मी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। सोमवार की रात एक बजे उनका निधन हुआ।  
 
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उनके निधन की जानकारी ट्विटर पर देते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'बेहतरीन अदाकारा और परफॉर्मर हमारे बीच नहीं रहीं। वह काफी समय से बीमार थीं, धीरे धीरे कर सभी जा रहे हैं।'

बॉलीवुड में शम्मी आंटी के नाम से लोकप्रिय अदाकारा काफी दिनों से बीमार थीं और सोमवार की देर रात उनका निधन हुआ। उन्हें अंतिम बार फराह खान और बोमन ईरानी की फिल्म 'शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' में देखा गया था।
 
उनका असली नाम नर्गिस राबदी था। उनकी फिल्मों में 'कुली नंबर 1', 'खुदा गवाह' , 'हम', 'द बर्निंग ट्रेन' जैसी प्रसिद्ध फिल्में शामिल हैं। शम्मी आंटी ने टेलीविजन पर प्रसारित 'देख भाई देख', 'श्रीमान श्रीमती', 'जबान संभाल के' और 'कभी ये कभी वो' जैसे शो से प्रशंसकों का दिल जीता। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

तो क्या थी भगदड़ की वजह? RPF की जांच रिपोर्ट को रेल मंत्रालय ने बताया भ्रामक

J&K : क्या खत्म हो गया राजौरी के बड्डल के 300 से ज्यादा परिवारों के लिए दुःस्वप्न, खुल गया रहस्यमयी बीमारी का राज

LIVE: PM मोदी की ऋषि सुनक से मुलाकात, बताया भारत का सबसे अच्छा मित्र

GIS: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट‌ से पहले निवेशकों के लिए मोहन सरकार का बड़ा फैसला

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

अगला लेख
More