Hanuman Chalisa

बीएमसी चुनाव के लिए एमएनएस करना चाहती है शिवसेना से गठबंधन, लेकिन...

Webdunia
मंगलवार, 31 जनवरी 2017 (08:41 IST)
राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस इस बार बीएमसी के चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना से गठबंधन करना चाहती है लेकिन उद्धव ने कहा कि गठबंधन को लेकर उनके पास कोई प्रस्ताव नहीं आया है। शिवसेना अध्यक्ष ने कहा, हम पूरे संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरेंगे। हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। हम अपने बल पर चुनाव लड़ेंगे।
उद्धव के बयान पर मनसे नेता बाला नंदगावंकर ने कहा, "मैं खुद मातोश्री गया था और मुंबई के हित में गठबंधन का प्रस्ताव दिया था। लेकिन अगर उद्धव ठाकरे कहते हैं कि कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया तो फिर मैं झूठ बोल रहा हूं।" उधर, मनसे के एक सूत्र ने कहा कि शिवसेना को दिए प्रस्ताव में कहा गया है कि मनसे को वो सीटें दी जाएं जो फिलहाल उसके पास हैं। बीएमसी में मनसे के 28 कारपोरेटर हैं।
 
राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के सूत्रों ने कहा था कि शिवसेना के साथ तालमेल बैठाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव पूर्व समझौता करने से इनकार कर चुकी शिवसेना बीजेपी के बिना ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मनसे एक तरह से विश्वास की कमी और विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही है।
 
दरअसल जब से शिवसेना ने भाजपा से अपना गठबंधन तोड़ा है, तब से राज ठाकरे इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश में लगे हैं। बीएमसी चुनाव के लिए राज ठाकरे की शिवसेना के साथ गठबंधन करना चाहते हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि जब उद्धव ठाकरे ने उनका फोन नहीं उठाया तो राज ठाकरे ने अपने खास नेता बाला नांदगांवकर को प्रस्ताव लेकर उद्धव के घर मातोश्री भेजा था।

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार में स्पोर्ट्स कॉलेजों का बढ़ा क्रेज, 518 सीटों के लिए करीब 2600 आवेद

जनभागीदारी से यूपी में मिलेगा निराश्रित गोवंश को सहारा

ट्विशा की सास गिरिबाला गिरफ्तार, 6 घंटे हुई पूछताछ, CBI अब मांगेगी रिमांड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

अगला लेख