Publish Date: Thu, 09 Dec 2021 (12:54 IST)
Updated Date: Thu, 09 Dec 2021 (12:58 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नम्बर 102 में गुरुवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से कोर्ट परिसर में हड़कंप गया है। बताया जा रहा है कि यह धमाका लैपटॉप की वजह से हुआ। हादसे में 2 लोगों के घायल होने की भी खबर है।
धमाके के बाद रोहिणी कोर्ट में चल रहीं सभी मामलों की सुनवाई रोक दी गई। दिल्ली पुलिस और फायर कर्मी पर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है।
दिल्ली फायर ब्रिगेड को आज सुबह 10:40 बजे रोहिणी कोर्ट में धमाके की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 7 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।