suvichar

पश्चिम बंगाल के मालदा में धमाका, 2 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 17 जुलाई 2022 (11:48 IST)
मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार तड़के एक देसी बम में विस्फोट होने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फरजान एसके (45) और सफीकुल इस्लाम (30) के रूप में हुई है। ये सभी मानिकचक थाना क्षेत्र के जेसरथला बालुटोला में एक खेत में बम बना रहे थे, तभी बम में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'स्थानीय लोगों ने देर रात करीब ढाई बजे एक बड़े धमाके की आवाज सुनी। जब तक हमारे कर्मी इलाके में पहुंचे, तब तक तीन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। अस्पताल के चिकित्सकों ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य व्यक्ति का मालदा चिकित्कीय कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज हो रहा है।'
 
उन्होंने बताया कि मौके से कुछ कच्चा माल मिला है, जिनका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि वह इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाए गए। उन्होंने बताया कि बम बनाने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।
 
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इलाके में है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को इलाके से चार हथियार बरामद किए गए थे।
 
स्थानीय लोगों ने कहा कि जमीन को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी के कारण पिछले कुछ हफ्तों से इलाके में तनाव बना हुआ है। (चित्र सौजन्य : फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख