मेरठ नगर निगम बोर्ड की बैठक में वंदेमातरम् पर बवाल

Webdunia
गुरुवार, 30 मार्च 2017 (14:54 IST)
मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर के नगर निगम बोर्ड की बैठक में वंदेमातरम् को लेकर शुरू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा से जुड़े महापौर ने जहां राष्ट्रगीत के सम्मान के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है, तो विपक्षी पार्षद किसी भी कीमत पर वंदेमातरम् नहीं बोलने पर अड़े हुए हैं।
 
नगर निगम बोर्ड की बैठक में वंदेमातरम् को लेकर ताजा विवाद की शुरुआत मंगलवार को हुई थी जब विपक्षी मुस्लिम पार्षद वंदेमातरम् गायन के दौरान सदन से उठकर बाहर चले गए थे।

इस विषय को लेकर विपक्षी पार्षदों के रुख को देखते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने मंगलवार को वंदेमातरम् का विरोध करने वाले पार्षदों की सदस्यता समाप्त करने और ऐसे सदस्यों को सदन में नहीं बैठने का प्रस्ताव रखा जिसे भाजपा के सदस्यों ने पास कर दिया। भाजपा महापौर की इस कार्रवाई के बाद विपक्षी पार्षदों द्वारा सदन के बहिष्कार के बाद तो मामले ने और भी तूल पकड़ लिया।
 
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बुधवार को फिर दोहराया कहा कि वंदेमातरम् का अपमान कतई सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को नगर निगम बोर्ड बैठक में इस आशय का एक प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। हम अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे हमें जेल ही क्यों न जाना पड़े।
 
भाजपा महापौर ने सपा पार्षदों पर राष्ट्रगीत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा को छोड़ शेष सभी दलों के पार्षद वंदेमातरम् को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि वंदेमातरम् नहीं बोलने वालों को हम किसी भी सूरत में नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक में नहीं बैठने देंगे।
 
उधर, विपक्षी पार्षद शाहिद अब्बासी ने कहा कि हमें शक की नजरों से देखा जा रहा है जबकि हम देश के लिए अपनी जान भी कुर्बान करने से पीछे नही हटेंगे। उन्होंने वंदेमातरम् पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि हमने वंदेमातरम् का विरोध नहीं किया है। हम तो अन्य लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए उठकर चले आए थे। 
 
वहीं पार्षद दीवानजी शरीफ और अरशद उल्ला ने कहा कि वंदेमातरम् को हमारा मजहब स्वीकार नहीं करता इसलिए हमें पार्षद पद से इस्तीफा देना मंजूर है लेकिन वंदेमातरम् नहीं गाएंगे। इन पार्षदों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। हम न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
 
यहां गौरतलब है कि वर्तमान नगर निगम बोर्ड में पिछले करीब 4 साल से वंदेमातरम् को लेकर विवाद खड़ा होता रहा है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

ममता द्वारा महाकुंभ को मृत्युकुंभ कहे जाने पर एमपी सीएम यादव ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ के बाद गुजरात नगर निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 68 में 60 पर कब्जा, क्या बोले PM मोदी

पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी, 4 लोग हिरासत में लिए गए

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

अगला लेख
More