BJP ने साधा टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना, ममता से की पार्टी से निकाले जाने की मांग

महुआ ने की थी एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा के बारे में अभद्र टिप्पणी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (17:45 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा के बारे में टिप्पणी के लिए शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा पर निशाना साधते हुए उन्हें उनकी पार्टी से निकाले जाने की मांग की।
 
मोइत्रा ने 'एक्स' पर डाली गई एक वीडियो पर टिप्पणी की थी जिसमें एनसीडब्ल्यू प्रमुख हाल में उत्तरप्रदेश के हाथरस में भगदड़ मचने के बाद घटनास्थल पर आती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो पर महुआ ने लिखा था कि 'वह (शर्मा) अपने बॉस का पजामा संभालने में बहुत व्यस्त हैं।'

ALSO READ: The warriors are back ! 2024 vs 2019 : कौन हैं ये लोकसभा की महिला सांसद, जिन्हें महुआ मोइत्रा ने कहा योद्धा
 
शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोइत्रा की टिप्पणी को बेहद अभद्र, आपत्तिजनक और शर्मनाक करार दिया और कहा कि यही टीएमसी और विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' का असली चेहरा है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि संदेशखाली, चोपडा तालिबानी पिटाई मामले और स्वाति मालिवाल मामले पर चुप रहीं सांसद महुआ मोइत्रा अब एक महिला के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रही हैं, वो भी एनसीडब्ल्यू प्रमुख पर। एनसीडब्ल्यू प्रमुख के बारे में मोइत्रा की टिप्पणी की तस्वीर साझा करते हुए भाजपा प्रवक्ता ने उन्हें टीएमसी से निष्कासित करने की मांग की।

ALSO READ: Gujarat : राहुल गांधी के हिन्दुत्व वाले बयान पर बवाल, कांग्रेस-भाजपा भिड़े, बजरंगियों ने किया था हल्लाबोल
 
क्या ममता दीदी इस पर कार्रवाई करेंगी? : भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी सांसद की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और पूछा कि क्या प्रियंका वाद्रा, राहुल गांधी, (मल्लिकार्जुन) खरगेजी, सोनिया गांधी, प्रियंका चतुर्वेदी, आम आदमी पार्टी इस पर आवाज उठाएंगे? उन्होंने कहा कि क्या ममता दीदी इस पर कार्रवाई करेंगी? नहीं, वे इसी तरह संदेशखाली और (पश्चिम बंगाल के) चोपडा (में दंपति को कोड़े मारे जाने) पर चुप रही थीं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में आस्था का सैलाब, 54 करोड़ से ज्यादा ने किया कुंभ स्नान

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

अगला लेख
More