Hanuman Chalisa

भाजपा ने सिद्धारमैया के खिलाफ एसीबी में की शिकायत

Webdunia
मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 (18:29 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक भाजपा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई है और उन पर जमीन को गैरकानूनी रूप से अधिसूचना से बाहर कर बेंगलुरू विकास प्राधिकरण को 300 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
 
कुछ दिन पहले पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रमुख बीजे पुट्टस्वामी ने मुख्यमंत्री पर जमीन को गैरकानूनी रूप से अधिसूचना से बाहर करने का आरोप लगाया था। शिकायत में बृहत बेंगलुरू महानगर पालिका के पूर्व सदस्य एवं भाजपा नेता एन आर रमेश ने सिद्धरमैया एवं वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का नाम लिया और उनपर बेंगलुरू विकास प्राधिकरण को 300 करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
 
पुट्टस्वामी ने 10 अक्टूबर को आरोप लगाया था कि सिद्धारमैया बेंगलुरू उत्तर तालुक के भूपसंद्रा में सर्वे संख्या 20 एवं 21 में छ: एकड़ से ज्यादा जमीन को अधिसूचना से बाहर करने के लिए सीधे-सीधे जिम्मेदार हैं जिससे 300 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने इसे साफ तौर पर भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए कहा था कि वह एसीबी के सामने मामला उठाएंगे।
 
सिद्धारमैया ने भाजपा पर पलटवार करते हुए इसे अगले साल निर्धारित विधानसभा चुनाव से पहले अपनी छवि खराब करने के इरादे से लगाया गया झूठा आरोप बताया था और कहा था कि वह पुट्टस्वामी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि ऐसे कोई दस्तावेज नहीं है जिनसे यह पता चले कि उन्होंने ऐसा कोई आदेश जारी किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

नवीनतम

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

Sonam Wangchuk : Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

अगला लेख