रास्ता बदलने पर मुर्शिदाबाद में कुछ देर के लिए रोकी गई भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा'

Webdunia
सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (16:26 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले में आगे बढ़ने से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया, क्योंकि अनुरोध किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता संवेदनशील रास्ते से यात्रा लेकर गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
जिला भाजपा अध्यक्ष गौरीशंकर घोष ने दावा किया कि पार्टी ने प्रशासन को पहले ही सूचित किया था कि उक्त मार्ग से यात्रा निकाली जाएगी लेकिन तब कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई थी। पुलिस के साथ बातचीत करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से यात्रा लेकर गए, क्योंकि वे किसी अप्रिय घटना से बचना चाहते थे। 
ALSO READ: Farmer Protest : भाजपा किसान मोर्चा नेता ने कहा- मौजूदा कृषि कानून लाभकारी होते तो किसान आत्‍महत्‍या नहीं करते...
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 6 फरवरी को नादिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था। इसके तहत नाकाशिपाड़ा से होते हुए 7 फरवरी को यात्रा मुर्शिदाबाद पहुंची। अधिकारी ने कहा कि रथ बहरामपुर जा रहा था और उसे हरिहरपुर होते हुए एक खास रास्ते पर न जाने को कहा गया, क्योंकि वहां कुछ संवेदनशील इलाके हैं। रथ को बेलडांगा पर रोक दिया गया, क्योंकि यह भारत सेवाश्रम संघ से गुजर रहा था। 
 

घोष ने कहा कि प्रशासन की ओर से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया गया था।प्रदेश भाजपा नेता कल्याण चौबे ने कहा कि हमने यात्रा का मार्ग तय करने से पहले पुलिस से चर्चा की थी। जब हमें बेलडांगा पर रोक दिया गया तो आश्चर्य हुआ। हम 3 घंटे सड़क पर बैठे रहे। उन्होंने कहा कि बाद में पुलिस के सुझाव पर हमने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 का रास्ता पकड़ा क्योंकि हम किसी अप्रिय घटना को नहीं होने देना चाहते थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

कितनी पढ़ी लिखी हैं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, जानिए कौन सी हैं डिग्रियां और कैसे शुरू हुआ राजनीतिक जीवन

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा की दूसरी महिला CM

शीशमहल में नहीं रहेंगी दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता

भोपाल में दूल्हे के सामने दुल्हन का अपहरण, शादी से पहले था अफेयर

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें बरकरार, जानें आपके नगर में नए भाव

अगला लेख
More