Publish Date: Thu, 05 Oct 2017 (21:54 IST)
Updated Date: Thu, 05 Oct 2017 (21:56 IST)
दार्जीलिंग। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष पर दार्जिलिंग में हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक दार्जिलिंग में अज्ञात युवकों ने उनके सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं की पिटाई की। आरोप है कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) के बागी नेता बिनय तमांग के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
भाजपा के मुताबिक तमांग के समर्थकों ने उनके दो कार्यकर्ताओं को बुरी तरह पीटा है। दिलीप घोष ने इस घटना के बारे में बताया, 'यह पहले से नियोजित हमला था। अपने कार्यकर्ताओं को बचाने के दौरान मुझ पर हमला हुआ। वह जख्मी थे। मुझे भी इस दौरान हमलावरों ने धक्का दिया।