Publish Date: Sat, 25 Feb 2017 (08:12 IST)
Updated Date: Sat, 25 Feb 2017 (08:22 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में नगर निगम चुनावों के बाद की स्थिति की समीक्षा की गई और बीएमसी के विकल्पों पर विचार किया गया।
बैठक से पहले मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि भाजपा बीएमसी के प्रशासन में पारदर्शिता के मुद्दे पर समझौता नहीं करेगी। उन्होंने बीएमसी में कांग्रेस के साथ किसी तरह के गठजोड़ की संभावनाओं को खारिज कर दिया।
बीएमसी च़ुनावों में भाजपा को 82 सीटें मिली हैं और शिवसेना आज तीन निर्दलीयों के समर्थन के साथ 87 के आंकड़े पर पहुंच गई है। 227 सदस्यीय निगम में बहुमत के लिए 114 का जादुई आंकड़ा छूना होगा। (भाषा)