झारखंड विधानसभा में नमाज पर बवाल, भाजपा विधायकों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (14:37 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए एक कमरा आवंटित करने के मुद्दे पर मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए भगवा रंग के कपड़े पहनकर और ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान चालिसा’ का पाठ करते हुए भाजपा के विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के समीप पहुंच गए और सदन की कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न किया।
 
सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही भाजपा सदस्यों ने नमाज के लिए कमरा आवंटित करने और राज्य की रोजगार नीति के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलते रहने देने का अनुरोध करते रहे।
 
प्रदर्शनकारी सदस्य प्रश्नकाल के दौरान नारे लगाते रहे जिसके कारण दोपहर 12:30 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
 
महतो ने प्रदर्शनकारी विधायकों से कहा कि पद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आप नाराज हैं तो मुझे पीट लें लेकिन कार्यवाही में व्यवधान उत्पन्न नहीं करें। कृपया अपने-अपने स्थानों पर जाएं...मुझे बहुत तकलीफ पहुंची है। कल भी आपने बहुत बुरा बर्ताव किया था...यह 3.5 करोड़ लोगों की आस्था का प्रश्न है और आपकी हरकतों से मुझे कष्ट पहुंचा है।
 
हंगामे के बीच, अध्यक्ष ने भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही से हनुमान चालिसा का सम्मान करने और राजनीतिक फायदे के लिए इसका इस्तेमाल न करने को कहा। उन्होंने कहा कि वह कामना करते हैं कि ‘बजरंग बली’ आंदोलनरत विधायकों को सदबुद्धि दें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pakistan को पस्त करने की पूरी तैयारी, DRDO ने किया MIGM मिसाइल का परीक्षण, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

54 साल बाद देश में युद्ध वाली मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, 7 मई ब्लैक आउट एक्सरसाइज, नागरिकों और छात्रों को ट्रेनिंग

उड़ जाएंगे Pakistan के होश, क्या भारत के प्लान में शामिल हैं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

Moodys की चेतावनी से उड़ी Pakistan की नींद, जंग लड़ी तो तबाही तय, भारत पर क्या होगा असर

भारत की प्रमुख रक्षा प्रणालियां जो दुश्मन की मिसाइलों, लड़ाकू विमानों सहित किसी भी हमले को करेंगी नाकाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates : राजस्थान से बंगाल तक बारिश का असर, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

LIVE: भारत ने किया नौसैनिक सुरंग का परिक्षण, LoC पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

MP Board Result 2025 : 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी

पहलगाम हमला : फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ होते तो क्या करते?

भारत से क्या जंग लड़ेगा पाकिस्तान, उसके अपने ही साथ नहीं, भारत का कर रहे हैं समर्थन

अगला लेख
More