Hanuman Chalisa

पूर्व नौकरशाहों पर भड़के भाजपा विधायक, कहा- आपको 21 गायों की मौत नहीं दिख रही

Webdunia
शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (07:47 IST)
लखनऊ/नोएडा। भाजपा के एक विधायक ने बुलंदशहर में भीड़ द्वारा हिंसा के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग करने वाले पूर्व नौकरशाहों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें वहां केवल दो लोगों की मौत की चिंता है ‘21 गायों’ कि नहीं।
 
बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा सीट से विधायक संजय शर्मा ने कहा कि बड़े जनाधार से निर्वाचित मुख्यमंत्री को हटाने का अधिकार केवल जनता को है।
 
दरअसल 80 से अधिक पूर्व नौकरशाहों ने बुधवार को एक खुला पत्र लिख कर राज्य और केन्द्र सरकार पर तीन दिसंबर को बुलंदशहर के सियाना तहसील में भीड़ के हिंसक हो जाने की घटना को ठीक ढंग से संभाल पाने में विफल होने के आरोप लगाए थे। इन अधिकरियों ने आदित्यनाथ पर कट्टरवादी होने का आरोप लगाया था और उनके इस्तीफे की मांग की थी।
 
इस पर विधायक ने खुला पत्र लिखकर कहा कि अब आप सब बुलंदशहर की घटना पर चिंतित हो। आपके कल्पनाशील दिमाग केवल दो लोग सुमित और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की ही मौत देख पा रहे है। आपको नहीं दिख रहा है कि 21 गाय भी मरी हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल पर भड़के केजरीवाल, बोले- देश को बना दिया प्रयोगशाला; PM मोदी को लिखेंगे चिट्ठी

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सोनम की जमानत पर रोक से किया इनकार

अमित शाह के मार्गदर्शन में 12 जुलाई को होगा ऐतिहासिक वृक्षारोपण, गांधीनगर में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

पहली ही बारिश में धंसा 12,000 करोड़ का दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने बताई वजह, अधिकारियों पर बड़ा एक्शन

झारखंड में 4189 करोड़ की लागत से बनेगा सबसे बड़ा अस्पताल, हेमंत सोरेन सरकार ने दी RIMS-2 को मंजूरी

अगला लेख