बिहार के भागलपुर में जानलेवा हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (16:47 IST)
भागलपुर (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना (Patna) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक स्थानीय नेता की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या करने के कुछ घंटों बाद ही भागलपुर जिले के बबरगंज इलाके में सोमवार को अज्ञात बदमाशों ने एक और पार्टी कार्यकर्ता पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया : घायल व्यक्ति की पहचान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय वार्ड पार्षद के पति शशि मोदी के रूप में हुई है। भागलपुर जिला पुलिस द्वारा मंगलवार को जारी एक बयान के अनुसार घटना सोमवार को रात करीब 11.30 बजे बबरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुबगंज महादेव तालाब के पास गणेश पूजा समारोह के दौरान हुई। कुछ अज्ञात बदमाशों ने मामूली बात पर शशि मोदी और 2 अन्य व्यक्तियों पर किसी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

ALSO READ: मणिपुर में ड्रोन हमला, कांग्रेस का पीएम मोदी से सवाल
 
बयान में कहा गया है कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने घायल व्यक्तियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बयान के अनुसार मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोदी भाजपा कार्यकर्ता हैं और इलाके में पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं।
 
घटना सोमवार की सुबह पटना शहर के चौक इलाके में 3 अज्ञात हथियारबंद हमलावरों द्वारा स्थानीय भाजपा नेता श्यामसुंदर शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के कुछ ही घंटों बाद हुई। घटना सोमवार को तड़के चौक इलाके में एक रेस्टॉरेंट के बाहर हुई थी।
 
भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने शर्मा की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि यह घटना बहुत दुखद है। शर्मा पार्टी के सक्रिय सदस्य थे। मैंने घटना के तुरंत बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। और मुझे विश्वास है कि आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
 
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शर्मा की हत्या पर टिप्पणी करते हुए सोमवार को कहा था कि यह घटना चौंकाने वाली है और गंभीर चिंता का विषय भी है। कानून का भय अपराधियों में होना चाहिए। कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए ताकि अपराधी अपराध करने के बारे में सोच भी न सकें। मुझे यकीन है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर एक वीडियो साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा था कि बिहार में सत्ता के संरक्षण में अपराध फल-फूल रहा है। अपराधी जब चाहे, जहां चाहे, किसी को भी गोली मारकर भाग जा रहे हैं। वीडियो में भाजपा नेता को गोली मारकर भागते अपराधी। राजग के कर्ता-धर्ता बढ़ते बेलगाम अपराध से बेखबर हैं। इधर-उधर में मस्त, व्यस्त और पस्त मुख्यमंत्री से बिहार बिल्कुल भी नहीं संभल रहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख
More