Biodata Maker

ट्रंप टैरिफ पर भाजपा नेता बोले, मोदी सब ठीक कर देंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (14:10 IST)
BJP leader on Trump Tariff : आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पी वी एन माधव ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए ऊंचे शुल्क से उनके अपने देश को ही ज्यादा नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत समझदारी से सभी समस्याओं का समाधान कर लेंगे।
 
माधव की यह टिप्पणी ट्रंप द्वारा भारत से आयातित वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आई है। ट्रंप की घोषणा से कुल शुल्क बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया। यह कदम रूस से तेल की खरीद जारी रखने के भारत के फैसले के जवाब में उठाया गया।
 
‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत ओंगोल में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश व्यापक विकास हासिल कर सकता है।
 
माधव ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस कदम से अमेरिका को अधिक नुकसान होने की संभावना है। भारत को कुछ अस्थायी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन देश ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत व्यापक विकास हासिल करेगा।
 
भाजपा नेता ने कहा कि विश्व में लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी अपनी समझदारी से सभी समस्याएं सुलझा देंगे। वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका के कारण भारत को कोई नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी घटनाएं बड़े बदलाव की ओर ले जाती हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी ने उडुपी में बताया, किस प्रकार श्री कृष्ण की नीतियों पर चल रही है सरकार

LIVE: दिसंबर में 2 दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन

शेख हसीना से जुड़े हैं भारत-बांग्लादेश संबंधों के तार!

क्रेडिट कार्ड में कहीं लेने के देने न पड़ जाए, क्‍यों फंसते हैं युवा, कैसे उठाए इस सुविधा का फायदा?

ब्राह्मण बेटियों पर विवादित बयान पर IAS संतोष वर्मा पर एक्शन की तैयारी, विधानसभा में गूंजेगा मामला!

अगला लेख