Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा नेता नंद किशोर यादव बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष, कैसा रहा उनका राजनीतिक करियर

हमें फॉलो करें nand kishore yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (12:01 IST)
पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव गुरुवार को बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा नए अध्यक्ष को आसन तक ले गए।

यादव से पहले राजद के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। चौधरी के पद से हटने के बाद जदयू के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।
 
कौन हैं नंद किशोर यादव : पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। 
 
यादव ने वर्ष 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने थे। यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
 
अध्यक्ष पद के लिए यादव के नाम पर मुहर को भाजपा के, नई सत्तारूढ़ व्यवस्था में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और उच्च जाति के बीच संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार में रैली के साथ फिर होगी शुरू