Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बेगूसराय में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें बेगूसराय में भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या
, शुक्रवार, 31 मई 2019 (10:43 IST)
बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के अमरौर गांव में अपराधियों ने आज तड़के भारतीय जनता पार्टी नेता की हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि अमरौर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता गोपाल सिंह (40) अपने घर के बाहर सोए हुए थे, तभी अपराधियों ने धावा बोला।

इसके बाद अपराधियों ने लोहे की छड़ से गोपाल सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शपथ ग्रहण समारोह में छाया रहा कुर्ता-पायजामा और हिंदी भाषा का जादू