BJP नेता ने की प्रियंका गांधी के साथ हुई बदसलूकी पर कार्रवाई की मांग, कांग्रेस बोली- नहीं भूलीं संस्कार

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (09:23 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा उपाध्यक्ष चित्रा वाघ ने रविवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के हाथरस जाते समय दिल्ली-उप्र सीमा पर उनके साथ कथित रूप से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ 'कड़ी कार्रवाई' करने की मांग की है। वाघ के इस रुख का कांग्रेस नेताओं ने समर्थन करते कहा कि वाघ पिछले साल भाजपा में जाने के बावजूद अपने 'संस्कार' नहीं भूली हैं।
ALSO READ: हाथरस की घटना पाक में हिन्दू लड़कियों पर अत्याचार से अलग नहीं : संजय राउत
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के साथ शनिवार दोपहर उस दलित युवती के परिवार से मिलने हाथरस जा रही थीं जिसकी कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद मौत हो गई थी। 
प्रियंका जब वहां जा रही थीं तो दिल्ली-उप्र सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान हेलमेट पहने हुए एक पुलिसकर्मी ने डीएनडी टोल प्लाजा पर प्रियंका को रोकने का प्रयास किया और आरोप हैं कि पुलिसकर्मी ने कांग्रेस महासचिव के परिधान पकड़कर उन्हें रोका।
ALSO READ: क्‍या हम उम्‍मीद करें कि राजनीतिक और पत्रकारीय ‘पीपली लाइव’ के बीच ‘हाथरस की एक न‍िर्दोष लड़की’ को अंतत: न्‍याय मिलेगा?
वाघ ने ट्वीट किया कि एक पुलिस अधिकारी की महिला नेता के कपड़े पकड़ने की हिम्मत कैसे हुई? उन्होंने कहा कि पुलिस को हमेशा अपनी हदों में रहना चाहिए। वाघ ने कहा कि भारतीय संस्कारों में विश्वास रखने वाले योगी आदित्यनाथजी को ऐसे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वाघ ने ट्वीट के साथ प्रियंका गांधी की वह तस्वीर भी साझा की।
 
महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के प्रमुख सत्यजीत तांबे ने वाघ के रुख की प्रशंसा करते कहा कि पिछले साल राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं वाघ पार्टी बदलने के बावजूद अपने 'संस्कार' नहीं भूली हैं। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने प्रियंका गांधी से खेद प्रकट करते हुए कहा कि उसने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। (भाषा इनपुट)

सम्बंधित जानकारी

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More