हाथरस की घटना पाक में हिन्दू लड़कियों पर अत्याचार से अलग नहीं : संजय राउत

Webdunia
सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (09:04 IST)
मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को हाथरस की 19 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत की तुलना पाकिस्तान में हिन्दू लड़कियों के हो रहे उत्पीड़न से की। राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में एक लेख में अभिनेत्री कंगना रनौत पर उनके 'मुंबई- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके)' टिप्पणी को लेकर भी कटाक्ष किया। उन्होंने सवाल किया कि अभी तक किसी ने हाथरस को पाकिस्तान क्यों नहीं कहा है? 
ALSO READ: Hathras live update : हाथरस में बवाल, सपा-RLD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रियंका बोली- दिख रहा यूपी सरकार का अहंकार
राउत ने कहा कि हाथरस पीड़िता कोई सेलिब्रिटी नहीं थी और वह ड्रग्स भी नहीं लेती थी। उसने करोड़ों रुपए खर्च करके कोई अवैध निर्माण नहीं किया था। वह एक साधारण लड़की थी जिसके शव को रात में अवैध रूप से जला दिया गया था। यह सब योगी (उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के) रामराज्य में हुआ।
ALSO READ: क्‍या हम उम्‍मीद करें कि राजनीतिक और पत्रकारीय ‘पीपली लाइव’ के बीच ‘हाथरस की एक न‍िर्दोष लड़की’ को अंतत: न्‍याय मिलेगा?
उन्होंने अपने साप्ताहिक कॉलम में लिखा कि हम सुनते हैं कि ऐसी घटनाएं पाकिस्तान में होती हैं, जहां हिन्दू लड़कियों का अपहरण किया जाता है और बलात्कार करने के बाद उनकी हत्या कर दी जाती है। हाथरस में जो हुआ, वह कुछ अलग नहीं था। अब तक किसी ने हाथरस को पाकिस्तान नहीं कहा है। राउत ने कहा कि बलात्कार पीड़िता की पहचान कभी भी उजागर नहीं होनी चाहिए, लेकिन एक अस्पताल में हाथरस पीड़िता की तस्वीर वितरित की गई।
 
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कंगना रनौत की मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाफ बेबुनियाद टिप्पणियों का समर्थन किया और उनके लिए न्याय की मांग की, जब उनके अवैध निर्माण को पिछले महीने (मुंबई के नगर निकाय द्वारा) गिराया गया था, वे अब चुप हैं और जब हाथरस पीड़िता के लिए न्याय की मांग का समय आया तो गायब हो गए हैं। (भाषा इनपुट)

सम्बंधित जानकारी

Project Cheetah : प्रोजेक्ट चीता अच्छा काम कर रहा, NTCA ने जारी की रिपोर्ट

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

LLB अंतिम वर्ष के छात्र भी दे सकेंगे AIBE की परीक्षा, Supreme Court ने BCI को दिए आदेश

फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन

बैठक के दौरान जब CM योगी ने पूछा, कहां हैं पूर्व सांसद लल्लू सिंह?

Maharashtra : जब धरती में समा गया पूरा ट्रक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Haryana Election : AAP के प्रचार अभियान में शामिल हुए अरविंद केजरीवाल, बोले- पूरा राज्य चाहता है परिवर्तन

Gaganyaan Mission को लेकर क्‍या है चुनौती, प्रक्षेपण से पहले ISRO चीफ ने दिया यह बयान

One Nation One Election : पूर्व CEC कुरैशी ने बताईं एक देश एक चुनाव की खूबियां और खामियां

महाराष्ट्र में MVA के बीच सीटों का बंटवारा, जानिए किसको मिलीं कितनी सीटें

अगला लेख
More