चित्रदुर्ग से भाजपा नेता गिरफ्तार, प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो लीक करने का आरोप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 11 मई 2024 (07:43 IST)
Prajwal Revanna case : भाजपा नेता और पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े एक अश्लील वीडियो के मामले में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया। ALSO READ: 2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?
 
पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव के जरिये वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया। गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
 
जनता दल (सेक्युलर) के साथ हाथ मिलाने से पहले देवराजे गौड़ा ने पिछले साल दिसंबर में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ इस मामले को उठाया था। गौड़ा ने 2023 में होलेनारासीपुरा सीट पर जद(एस) विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि रेवन्ना के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
 
गौरतलब है कि कर्नाटक में 26 अप्रैल को मतदान से पहले पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल से जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आये थे। देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है। हालांकि उसने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। ALSO READ: प्रज्वल रेवन्ना को ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, जानिए क्या होता है Blue corner notice
 
वीडियो लीक होने के बाद से ही प्रज्वल फरार है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोप 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना एक महिला के अपहरण के आरोप में फिलहाल जेल में हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सासाराम में युवक की हत्‍या, पुलिस पर पथराव, 8 लोग गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात, क्‍या है फसाद की जड़?

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

ममता बोलीं, केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर ही बहुदलीय राजनयिक मिशन में वे अपने प्रतिनिधि भेजेंगी

चलती कार में आग कैसे लग सकती है? इन 6 संकेतों से पहचानें, कहीं आपकी कार खतरे में तो नहीं?

अगला लेख