हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय, महापौर पद के 8 उम्मीदवार आगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 12 मार्च 2025 (13:02 IST)
Haryana local bodies election results : हरियाणा में हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हुई, जिसमें अंबाला नगर निगम में भाजपा के महापौर पद के उम्मीदवार ने जीत हासिल की और 8 अन्य नगर निगमों में पार्टी के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस नगर निगम के चुनाव में अभी पीछे है।
 
मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत में हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हुए।
 
अंबाला में महापौर पद की भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमीषा चावला को 20,487 मतों के अंतर से हराया। फरीदाबाद में सत्तारूढ़ दल की महापौर पद की उम्मीदवार परवीन जोशी कांग्रेस की लता रानी से आगे हैं, जबकि भाजपा की राज रानी गुरुग्राम से सीमा पाहुजा से आगे हैं।
 
हालांकि, मानेसर में भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव से पीछे हैं। हिसार से भाजपा के प्रवीण पोपली कांग्रेस के कृष्ण सिंगला से आगे हैं। करनाल में भाजपा की रेणु बाला गुप्ता कांग्रेस के मनोज वाधवा से आगे हैं। पानीपत में भाजपा की कोमल सैनी कांग्रेस की सविता गर्ग से आगे हैं, जबकि रोहतक में सैफ्रॉन संगठन के राम अवतार सूरजमल किलोई से आगे हैं।
 
सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन कांग्रेस की कोमल दीवान से आगे हैं। यमुनानगर में भाजपा की सुमन कांग्रेस की किरना देवी से आगे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

मोदी ने पेड़ की सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले उत्तराखंड के कलाकार की सराहना की

महाराष्ट्र पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, 3 दिन में पहुंचेगा मुंबई

लालू यादव का बड़ा फैसला, तेजप्रताप यादव को राजद से निकाला, परिवार ने भी बनाई दूरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

26 मई को नरसिंहपुर जिले में 3 दिवसीय कृषि उद्योग समागम का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति धनखड़

अगला लेख