dharma sangrah
✕

भाजपा की लोकप्रियता में गिरावट, खो सकती है कम से कम 100 सीटें : योगेंद्र यादव

Webdunia
शनिवार, 22 दिसंबर 2018 (22:17 IST)
बेंगलुरु। स्वराज इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने शनिवार को दावा किया कि भाजपा की लोकप्रियता में गिरावट आई है और आगामी लोकसभा चुनाव में इसकी संख्या में कम से कम 100 सीटों तक की गिरावट हो सकती है।
 
यादव ने कांग्रेस की भी आलोचना करते हुए कहा कि इसकी नींद अभी तक नहीं टूटी है और इसमें आत्मतुष्टि का भाव बना हुआ है। यादव अपनी पार्टी द्वारा प्रारंभ किए गए जनांदोलन 'आईसीएएन 19' के बारे में जागरूकता लाने के लिए आए हुए हैं ताकि विभिन्न संगठनों से अच्छे लोगों को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन दिया जा सके।
 
यादव ने बताया कि भाजपा और साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में गिरावट आई है और इसकी भविष्यवाणी करने के लिए किसी को चुनाव विश्लेषक होने की आवश्यकता नहीं है। यह स्वयं में स्पष्ट है। यादव ने मध्यप्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन का हवाला देते हुए कांग्रेस को एक अयोग्य पार्टी बताते हुए कहा वह एक ऐसे अवसर को हासिल करने के लिए तैयार नहीं है, जो उसकी तश्तरी में आया है। कांग्रेस और भाजपा के बीच तुलना करते हुए यादव ने कहा कि कांग्रेस की निद्रा भंग नहीं हुई है। वह सो रही है। यह लापरवाही है।
 
उन्होंने कहा कि यदि वे सोच रहे हैं कि इससे 2019 का चुनाव जीता जा सकेगा, तो वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं। भाजपा उदासीन नहीं है। भाजपा इस देश के लिए विनाशकारी है लेकिन वह सक्रिय है। यह अंतर है। यादव ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 10 एजेंसियों को किसी के कम्प्यूटर में इंटरसेप्शन करने की अनुमति देने के फैसले का उदाहरण देते हुए कि भाजपा विनाशकारी रास्ते पर चल रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

टाइगर नहीं सलमान थे असली टारगेट, शूटर्स ने की थी घर की रेकी

पेरिस से लौटे पंजाब सीएम भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, काटा 50 हजार का चालान

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख