Hanuman Chalisa

बिटक्वॉइन बेचने का लालच देकर कारोबारी को लूटा, 6 गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 1 अक्टूबर 2017 (11:00 IST)
नई दिल्ली। शहर के एक कारोबारी को बिटक्वॉइन बेचने का प्रलोभन देकर लूटने के मामले में एक विधि स्नातक और उसकी प्रेमिका सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश देव ने बताया कि अगस्त में दिल्ली के एक कारोबारी ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि बिटक्वॉइन डीलर होने का दावा करते हुए एक गिरोह के सदस्यों ने उन्हें 36 लाख रुपए लूट लिए।
 
कारोबारी ने बताया कि उन्हें लक्ष्मी नगर के पास निर्माण विहार से अगवा किया गया और गाजियाबाद के वैशाली ले जाया गया। कारोबारी और उनके दोस्त के साथ मारपीट की गई और पुलिस को मामले की जानकारी देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।
 
इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों करमवीर सिंह, संदीप, देवेंद्र चौहान और कुणाल शर्मा को दो सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्रिया ठाकुर उर्फ करिश्मा राजपूत और यशस्वी शर्मा उर्फ आदित्य राजपूत को 27 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

जैश सरगना मसूद अजहर के बड़े भाई ताहिर अनवर की मौत, संदिग्ध हालत में मिला शव

समझौता नहीं किया तो खार्ग द्वीप और तेल ठिकानों पर हमला, ईरान को ट्रंप का अल्टीमेटम, US-इजराइल की सीक्रेट मीटिंग से बढ़ा तनाव

कुपवाड़ा में सेना यूनिट के अंदर फायरिंग, 3 जवान घायल, जांच में जुटी सेना

Rule Changes : 1 अप्रैल से बदलेंगे ये 10 नियम जो आपकी रोजमर्रा जिंदगी पर डालेंगे असर, जानना है जरूरी

Naxal Free India : लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

अगला लेख