उत्तराखंड में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, Red alert के साथ लोगों के लिए गाइडलाइन जारी

निष्ठा पांडे
मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (00:21 IST)
उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से करीब 700 मृत कौओं में 8 के सैंपल भोपाल और बरेली भेजे गए थे। इसमें से कोटद्वार के 2 सैंपलों और देहरादून से भेजे गए एक सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन और वन विभाग में हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंड वन विभाग ने बर्ड फ्लू को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए नोडल अधिकारी भी नामित कर दिए हैं। इसके बाद वन मुख्यालय से कपिल लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वन और पशुपालन विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि कहीं भी पक्षी मृत मिलने पर न तो उसे छुएं और न ही उसे दफन करने या जलाने की कोशिश करें बल्कि वन विभाग को इसकी जानकारी दें।

वन विभाग की टीम ही मृत पक्षी का सैंपल लेगी और उसे जगह से हटाएगी। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद देहरादून में वनमंत्री हरकसिंह ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और शाम तक पूरे प्रदेश के सभी वन अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी करने को कहा।

प्रमुख वन संरक्षक की ओर से देर शाम तक आदेश जारी कर दिए गए थे। वन मुख्यालय ने मंडल स्तर पर वन अधिकारियों से कहा है कि जिला मुख्यालय पर नोडल अधिकारी घोषित किए जाएं। इसके साथ ही हर जिले में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए जाएं।

सोमवार को पांच कबूतर श्रीनगर तहसील परिसर में, एक कबूतर लैंसडौन के छावनी नगर में टिप्सी होटल के निकट मृत मिला जबकि जीजीआईसी के निकट घायल अवस्था में मिले कौवे की उपचार के दौरान मौत हो गई। एम्स ऋषिकेश में दूसरे दिन भी 6 मृत कौवे और एक कबूतर मिला।

शहर के अन्य स्थानों से भी कबूतर और कौवे मरने की सूचना है। माधोवाला बुल्लावाला सुसवा नदी क्षेत्र में मरे हुए कौवे मिलने के बाद स्थानीय लोग सतर्क हो गए हैं। लोग मृत पक्षियों के पास जाने से परहेज कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा की घटना पर प्रधानमंत्री चुप्पी तोड़ें, महिला आयोग संज्ञान ले : सुप्रिया श्रीनेत

गृहमंत्री अमित शाह ने बताई नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन

Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी

Tirupati Laddu Controversy : जेपी नड्डा ने CM चंद्रबाबू से मांगी रिपोर्ट, बोले- जांच के बाद होगी उचित कार्रवाई

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

अगला लेख
More