sundarkand

बिहार टॉपर घोटाला : ईडी ने मुख्य आरोपी की संपत्ति कुर्क की

Webdunia
शनिवार, 31 मार्च 2018 (14:27 IST)
नई दिल्ली। ईडी ने शनिवार को बताया कि उसने वर्ष 2016 के बिहार टॉपर घोटाले के मुख्य आरोपी के 29 प्लॉट और 10 बैंक खातों में जमा राशि समेत 4.53 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।
 
बिहार के वैशाली जिले में विशुन रॉय कॉलेज के सचिव सह प्रधानाचार्य बच्चा राय उर्फ अमित कुमार के खिलाफ धनशोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई, जब सीबीएसई के 10वीं और 12वीं कक्षा के 2 प्रश्नपत्र लीक हो गए और पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है।
 
ईडी ने एक बयान में बताया कि उसने लालगंज, महुआ, भगवानपुर और हाजीपुर में बच्चा  राय के नाम पर दर्ज 16 प्लॉट और उसकी पत्नी संगीता राय के नाम पर दर्ज 13 प्लॉट कुर्क कर लिए हैं। बच्चा राय की बेटी शालिनी राय के नाम से बैंक में जमा राशि, पटना में एक फ्लैट और हाजीपुर में राय परिवार के दो मंजिला मकान को भी कुर्क कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के दौरान पिछले साल धनशोधन का मामला दर्ज किया था।
 
बिहार में साल 2016 में हुए इस घोटाले से हड़कंप मच गया था। यह घोटाला तब सामने आया, जब आर्ट्स श्रेणी में टॉप करने वाली वैशाली जिले में विशुन रॉय कॉलेज की छात्रा  रुबी राय मामूली से सवालों का जवाब भी नहीं दे पाई थी और उसने 'पॉलिटिकल साइंस' को 'प्रोडिगल साइंस' बताया था। इस घोटाले से शर्मसार हुई राज्य सरकार ने मामले की एसआईटी जांच के आदेश दिए थे।
 
ईडी ने कहा कि बच्चा राय अधिकारियों और बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) के स्टाफ  की मदद से छात्रों से उनके परीक्षा परिणाम बदलने के लिए रिश्वत के तौर पर बड़ी धनराशि वसूलता था। इसमें बीएसईबी का तत्कालीन अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह भी शामिल था।
 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा कि उसकी जांच में पाया गया कि बच्चा राय ने अपने और अपनी पत्नी तथा बेटी के नाम पर बड़ी संपत्तियां खरीदकर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की। एजेंसी ने कहा कि उन्होंने ज्यादातर संपत्ति नकद खरीदी लेकिन उनके बैंक खातों से धन की निकासी नहीं हुई। 
 
ईडी ने आरोप लगाया कि घोटाला सामने आने के बाद राय और उसकी पत्नी ने पिछले साल के मुकाबले आयकर रिटर्न में गड़बड़ी की और खेती से होने वाली अपनी आय तकरीबन 70 गुना अधिक घोषित की। बीएसईबी के अध्यक्ष प्रसाद और 4 प्रधानाचार्यों  समेत कुल 8 लोगों पर ईडी ने मामला दर्ज किया। इस मामले में यह कुर्की की पहली कार्रवाई है। ईडी ने कहा कि मामले की आगे जांच की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख