बिहार में शराबबंदी, पहली बार शराब पीने पर 5000 रुपए तक जुर्माना, दूसरी बार में जेल

Webdunia
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 (09:26 IST)
पटना। बिहार में शराबबंदी संशोधन बिल जल्द ही कानून का रूप ले लेगा। बिहार विधान मंडल के दोनों सदन इसे पहले ही पास कर चुके हैं। राज्‍यपाल से मंजूरी मिलते ही नया कानून प्रभावी हो जाएगा। पहली बार पकड़े जाने पर 5000 रुपए तक जुर्माना भरना होगा जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर 1 साल तक जेल की सजा काटनी होगी।
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में शराबबंदी संशोधन कानून 2022 के तहत जुर्माना राशि और मजिस्ट्रेट के अन्य अधिकारों को अधिसूचित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। बैठक में कुल 14 प्रस्ताव स्वीकृत हुए। 
 
अब पहली बार शराब पीते हुए पकड़े जाने पर 2000 से 5000 रुपए तक जुर्माना भरना होगा। जुर्माने की राशि कितनी होगी, यह कार्यपालक दंडाधिकारी के सामने पेशी में तय होगा। शराब पीने पर आरोपी को जेल भी जाना पड़ सकता है।
 
दूसरी बार शराब पीने पर पकड़े जाने की स्थिति में संबंधित आरोपित को अनिवार्य रूप से एक वर्ष की जेल की सजा का प्रविधान किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More