dharma sangrah
✕

बिहार के 15 जिलों में बाढ़ का कहर, 42 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (21:44 IST)
पटना। बिहार में पिछले दिनों हुई भारी बारिश से गंगा समेत नौ नदियों में उफान से जहां पंद्रह जिले बाढ़ की चपेट में है वहीं इस दौरान करीब 42 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
भारी बारिश से गंगा, सोन, पुनपुन, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला-बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी के जलस्तर में वृद्धि से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल और दरभंगा जिले में आई बाढ़ से कुल 786 गांव की 17,09,667 आबादी प्रभावित हुई है। इससे राज्य में करीब 42 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
 
केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा नदी दीघाघाट में 44 सेंटीमीटर, गांधीघाट में 106, हाथीदह में 90, मुंगेर में 24, भागलपुर में 71, कहलगांव में 117, सोन नदी मनेर में 85, पुनपुन नदी श्रीपालपुर में 258, बूढ़ी गंडक नदी खगड़िया में 167, बागमती नदी रुन्नी सैदपुर में 113, कमला-बलान नदी झंझारपुर में 34, कोसी नदी बलतारा में 162 एवं कुरसैला में 158, महानंदा ढेंगराघाट में 56 एवं झावा में 48 तथा परमान नदी का जलस्तर अररिया में खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर है।

क्या बोले सुशील कुमार मोदी : राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पटना के जलमग्न क्षेत्रों में प्रशासन राहत और बचाव कार्य में पूरी ताकत से जुटा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज रात से लोग काफी राहत महसूस कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे के भीतर पटना शहर के जलमग्न क्षेत्रों से पानी निकाल दिया जाएगा।
 
गिरीराज का नीतीश पर तंज : बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को नीतीश कुमार सरकार पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि बाढ़ राज्य प्रशासन के लिए उत्सव का अवसर बन गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेगूसराय सहित बिहार में बाढ़ राहत का काम एक बहुत बड़ा घोटाला बन गया है। जिला प्रशासन ने 2011 और 2014 के बीच लगभग 300 नौकाएं खरीदी थीं। इनमें से केवल कुछ ही काम के लायक हैं।
 
इस बीच भारत मौसम विज्ञान ने अगले 24 घंटे के अपने पूर्वानुमान में कहा है कि बिहार की सभी नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए टिकट 1500 से 80 हजार तक, 8 लाख में टेबल, 7 करोड़ के टिकट बिके

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख