पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, बहाल होगी पुरानी पेंशन प्रणाली

Webdunia
सोमवार, 19 सितम्बर 2022 (14:21 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राज्‍य में सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने का बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में मुख्‍यमंत्री ने पंजाब के मुख्य सचिव को पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली पर काम करने के लिए निर्देश दिए हैं।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब सरकार पुरानी पेंशन बहाली पर काम करेगी। उन्‍होंने कहा, पुरानी पेंशन बहाली के अपने वादे को पूरा करने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है।

उन्‍होंने कहा, पंजाब सरकार में कार्यरत कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। उन्‍होंने यह भी दोहराया कि चुनावों के समय आम आदमी पार्टी ने सरकारी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने का वादा किया था।
<

Wow! A great decision. All govt employees across India want Old pension scheme to be restored. https://t.co/rOll0SY5CU

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 19, 2022 >
पंजाब में पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली को लेकर मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के फैसले पर दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट करते हुए कहा- बहुत खूब! एक महान निर्णय। देशभर के सभी सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को बहाल करवाना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तेरहवीं के दिन प्रकट हो गए 'लापता' प्रयागराज के अड्‍डेबाज खूंटी गुरु

चीन को क्यों चुभ रही है नरेन्द्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती

Russian Beer कैन पर गांधी जी की फोटो, मचा बवाल, सोशल मीडिया पर गुस्‍से में भारतीय, जानिए क्‍या है विवाद?

अमेरिका में मोदी का मंत्र, मेक इंडिया ग्रेट अगेन

अमेरिका ने छेड़ा टैरिफ वॉर, क्या होगा भारत पर असर

सभी देखें

नवीनतम

अडाणी समूह की खदान से जुड़ा डंपर मोटरसाइकल पर पलटा, 2 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में जीबीएस के मरीजों की संख्या हुई 207, कोल्हापुर में भी 1 महिला की मौत का संदेह

आज अमृतसर आएंगे 119 अवैध प्रवासी भारतीय, क्यों नाराज हुए पंजाब CM भगवंत मान?

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव, जानें ताजा कीमतें

बस से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, महाकुंभ स्नान के लिए आ रहे 10 लोगों की मौत

अगला लेख
More