Narak Chaturdashi
✕

असम के तिनसुखिया में भाजपा नेता की पिटाई, 3 गिरफ्तार

Webdunia
गुरुवार, 31 जनवरी 2019 (11:28 IST)
गुवाहाटी। असम के तिनसुखिया जिले के भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लखेश्वर मोरन के साथ मारपीट करने के संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। भाजपा नेता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संगठन लोक कल्याण मंच के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे, तभी प्रदर्शनकारियों ने उनके साथ मारपीट की।


यह संगठन नागरिकता संशोधन विधेयक पर भ्रम दूर करने के लिए कई जन कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के पहुंचने के बाद 3000 प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए और उन्हें काले झंडे दिखाए। वीडियो में प्रदर्शनकारियों का एक समूह भाजपा नेता के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कई अन्य भाजपा सदस्यों पर भी हमला किया। घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पार्टी ने इस घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई। अब मारपीट को लेकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

अगला लेख