Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

बिहार में पौने 2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 1 गिरफ्तार

हमें फॉलो करें बिहार में पौने 2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 1 गिरफ्तार
, बुधवार, 28 जुलाई 2021 (12:32 IST)
मुख्य बिंदु
  • बिहार में पौने 2 करोड़ का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद
  • कफ सिरप कोलकाता ले जाया जा रहा था
  • गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा
गोपालगंज। बिहार में नशे का कारोबार लगातार जारी है, सरकार ने भले ही शराबबंदी की घोषणा कर दी हो। गोपालगंज जिले से उत्पाद विभाग की टीम ने एक वाहन से 900 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप की बरामदगी की है। इस कफ सिरप की कीमत 1.80 करोड़ बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने 1 तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो मोहाली (पंजाब) का बताया जा रहा है।
 
यह प्रतिबंधित कफ सिरप पंजाब के चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के लिए की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली और इस दौरान पंजाब नंबर के ट्रक को रोका गया तो उसमें से 900 कार्टन प्रतिबंधित कफ सिरप मिला।

 
इस मामले मे पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई की जब्त की गई प्रतिबंधित कफ सिरप पंजाब के चंडीगढ़ से लाई जा रही थी। इसे पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचाना था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमाचल में मूसलधार बारिश से 4 लोगों की मौत की आशंका, 9 लापता