Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
बलिया। उत्तरप्रदेश में बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नर्तकी के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के अनुसार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में गत 7 फरवरी की रात 30 वर्षीय एक दलित नर्तकी को एक डीजे संचालक ने कार्यक्रम का बहाना बनाकर बुलाया तथा उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
इस दौरान नर्तकी के साथ मारपीट तथा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। नर्तकी ने शनिवार को बांसडीह रोड थाने में संचालक तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। (भाषा)