Hanuman Chalisa

सुरक्षा बलों ने बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया, हथियार और गोला-बारूद भी बरामद

Webdunia
रविवार, 30 जून 2019 (11:07 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार सुबह मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के बुगाम इलाके में घेराबंदी कर खोज अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि बल के जवान खोज अभियान में जुटे थे, तभी आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। अधिकारी ने बताया कि बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
 
उन्होंने बताया कि आतंकवादी का शव बरामद कर लिया गया है और मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। आतंकवादी की पहचान और उसके समूह के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

शादी से पहले शारीरिक संबंध कैसे? Supreme Court की कड़ी चेतावनी, टिप्पणी से मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साइबर पंजीयन कार्यालय का किया शुभारंभ

गुजरात बजट सत्र की शुरुआत, पूर्णेश मोदी बने डिप्टी स्पीकर, जानें क्यों अहम है यह नियुक्ति

अगला लेख