Hanuman Chalisa

हर्ष फायरिंग के बाद मची भगदड़, छत गिरने से 45 लोग घायल

Webdunia
रविवार, 11 जून 2017 (14:07 IST)
बदायूं। उत्तरप्रदेश में बदायूं जिले के जरीफनगर क्षेत्र में लग्न समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग से मची भगदड़ के कारण छत ढहने से लगभग 45 लोग घायल हो गए।
 
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को यहां बताया कि जरीफनगर थाना क्षेत्र के धोबरखेड़ा गांव में शनिवार रात ओमपाल के पुत्र नीरेश कुमार की लग्न की रस्म अदायगी के दौरान सभी मेहमान तथा गांव के लोग छत पर थे। लग्न चढ़त के दौरान कुछ लोगों ने अचानक हर्ष फायरिंग शुरू कर दी जिससे भगदड़ मच गई और छत अचानक ढह गई।
 
उन्होंने बताया कि छत पर काफी संख्या में स्त्री, पुरूष और बच्चे मौजूद थे, जो नीचे आ गिरे। छत के गिरते ही वहां चीख-पुकार मच गई और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से लगभग 45 घायलों को दहगवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बरेली रेफर किया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश यादव ने किया CM मोहन यादव का बचाव, कहा- भाजपा के निशाने पर तीन मुख्‍यमंत्री

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

अगला लेख