BJP के पूर्व मंत्री ने तहसीलदार को कहा 'हीरोइन', सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल, विवाद के बाद सफाई

Webdunia
सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (11:56 IST)
मुंबई। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बबनराव लोणीकर का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में वे अपने भाषण के दौरान एक महिला तहसीलदार को कथित तौर पर 'हीरोइन' कहते हुए सुनाई दे रहे है। हालांकि इस ऑडियो क्लिप में वे किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद बबनराव लोणीकर ने अपने बयान पर सफाई भी दी है।
ALSO READ: महाराष्‍ट्र भाजपा में बवाल, नाराज विधायक ने सांसद को भेजा मानहानि का नोटिस
महाराष्ट्र के जालना जिले में परतुर तहसील के करहला गांव में किसान रैली में अपने भाषण में लोणीकर कहा कि हम पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पूर्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार को बुला सकते हैं। आप बताओ किसे बुलाना चाहिए? हम इसके लिए एक हीरोइन बुला सकते हैं। अगर नहीं तो हमारे पास हमारी हीरोइन तहसीलदार मैडम हैं।
 
हालांकि विवाद बढ़ने के बाद लोणीकर ने सफाई दी कि उनका मतलब अच्छे नेता से था। उन्होंने तहसीलदार का अपमान नहीं किया। हीरोइन या हीरो शब्द का इस्तेमाल ऐसे नेता के लिए किया जाता है, जो अच्छा काम करता है। आप शब्दकोश देख सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

अगला लेख
More