Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

UP में आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश

हमें फॉलो करें UP में आंबेडकर की प्रतिमा को किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
, शनिवार, 14 जनवरी 2023 (19:28 IST)
बदायूं (उत्तर प्रदेश)। बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव मझिया में कथित अराजक तत्वों ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया, जिसके बाद से पूरे गांव में आक्रोश है। बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दातागंज मार्ग पर स्थित मझिया गांव के लोगों ने उन्हें सूचना दी है कि शनिवार की सुबह ग्रामीणों के गांव के रास्ते में स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित कर दिया गया है।

बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित होने के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्राम प्रधान सहित ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने अराजक तत्वों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस अधीक्षक नगर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमर्त्य सेन बोले- ममता बनर्जी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता...