Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, टूटे कार के शीशे

Advertiesment
हमें फॉलो करें suvendu adhikari convoy

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कूचबिहार , मंगलवार, 5 अगस्त 2025 (14:43 IST)
Suvendu adhikari news in hindi : पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कूचबिहार जिले में प्रदर्शन के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सुनियोजित नाटक करार दिया।
 
कूचबिहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर भाजपा के प्रदर्शन का नेतृत्व करने उत्तर बंगाल जिले में गए अधिकारी को नारेबाजी का सामना करना पड़ा। उन्हें खगराबाड़ी इलाके के पास काले झंडे दिखाए गए।
 
भाजपा नेताओं के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झंडे और काले झंडे लिए तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर खगराबाड़ी चौराहे पर जमा हो गई। उसी वक्त सुवेंदु अधिकारी का काफिला इलाके से गुजर रहा था।
प्रदर्शनकारियों ने वापस जाओ के नारे लगाए और भाजपा नेता के वाहन पर जूते फेंके। इससे उनके काफिले की एक कार के शीशे टूट गए।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ हुंकार भरने वाले पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन