अटलजी की अस्थि कलश यात्रा में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों ने लगाए ठहाके, भाजपा अध्यक्ष ने लगाई फटकार तो चुप हुए...

Webdunia
गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (13:28 IST)
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा बुधवार रात को रायपुर पहुंची। रायपुर में कलश यात्रा के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जब अस्थि कलश यात्रा भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंची तो श्रद्धांजलि सभा के दौरान मंच पर मौजूद रमन सिंह सरकार के दो मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर ठहाके लगाते दिखे।


दोनों मंत्रियों की इस शर्मनाक हरकत को देखकर बगल में बैठे भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बेहद असहज हो गए और तुरंत उन्हें फटकार लगाई। इसके बाद मंत्री चुप हो गए, लेकिन तब तक उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो चुकी थी।

दरअसल कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे अजय चंद्राकर ने राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय को मोबाइल पर कोई क्लिपिंग दिखाई। इसके बाद दोनों मंत्री किसी बात को लेकर हंस पड़े। इसी दौरान चंद्राकर टेबल ठोकते हुए ठहाके लगाते नजर आए। इसमें बृजमोहन ने भी उनका साथ दिया।

कांग्रेस ने बताया अशोभनीय कृत्य : इस घटना पर कांग्रेस ने भाजपा के मंत्रियों को आड़े हाथों लेते हुए इसे अशोभनीय कृत्य बताया। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि शोकसभा के मंच पर ऐसा होना अशोभनीय है। कितना आडंबर और दिखावा है, यह दिख रहा है। इसी घटना पर भाजपा के मंत्री अजय चंद्राकर का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ, मंच पर सहज बातें हो रही थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More