Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, किया सुसाइड

हमें फॉलो करें असम राइफल्स के जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, किया सुसाइड

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 24 जनवरी 2024 (12:59 IST)
Manipur news in hindi : मणिपुर के चंदेल जिले में असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना में कम से कम 6 जवान घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात को साजिक तमपक इलाके में उस समय हुई जब असम राइफल्स के जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चलाने के बाद खुद को गोली मार ली और उसकी मौत हो गई।
 
मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को राज्य में चल रहे जातीय संघर्ष से नहीं जोड़ा जाना चाहिए क्योंकि घायलों में से कोई भी मणिपुर से नहीं है। तथ्यों का पता लगाने के लिए घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।'
 
अधिकारी ने बताया कि घायल कर्मियों का इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में आवारा कुत्ते के काटने से 4 साल की मासूम की मौत, एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगने के बाद भी फैला संक्रमण!