दिवाली से पहले असम सरकार ने दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाया

Webdunia
रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (15:56 IST)
गुवाहाटी। असम सरकार ने रविवार को अपने कर्मचारियों और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को दिवाली पर तोहफे के रूप में 4 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (डीए) देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि यह बढ़ोतरी एक जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी और अतिरिक्त राशि का भुगतान अक्टूबर के वेतन के साथ किया जाएगा।

इससे राज्य सरकार के कर्मचारियों का डीए 35 फीसदी तक बढ़ जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया, राज्य सरकार के कर्मचारियों/अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के लिए एक जुलाई, 2022 से चार प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो इस महीने के वेतन के साथ देय होगा।

शर्मा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कहा, उम्मीद है कि यह उत्सव के उत्साह में इजाफा करेगा। साथ ही एक शुभ और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं। राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत में पिछले साल अगस्त में 11 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार ने इस साल मार्च में भी डीए में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की थी।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

जानिए MP और छत्तीसगढ़ को दी गईं PM Modi की 10 बड़ी सौगातें

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

अगला लेख
More