sawan somwar

सीएम ने खोला राज, असम में इस वजह से आ रही भीषण बाढ़...

Webdunia
मंगलवार, 15 अगस्त 2017 (15:50 IST)
गुवाहाटी। राज्य में आई भयानक बाढ़ के बीच 71वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को कहा कि ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा मचाई जा रही तबाही की बड़ी वजह दूसरे राज्यों की नदियों द्वारा आने वाली गाद और रेत है।
 
यहां आधिकारिक समारोह में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद सोनोवाल ने कहा, 'ब्रह्मपुत्र में आने वाली बाढ़ की मुख्य वजह पड़ोसी राज्यों से नदियों द्वारा लाई जाने वाली गाद और रेत है।' उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र का नदी तल धीरे-धीरे उठ रहा है और उसकी पानी ले जाने की क्षमता कम हो रही है।
 
सोनोवाल ने कहा कि वर्षा जल में गाद और रेत के आने की मुख्य वजह पड़ोसी राज्यों में वनों में पेड़ों की कटाई है और प्रधानमंत्री के हाल के गुवाहाटी दौरे के दौरान इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी दी थी।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया था कि पड़ोसी राज्यों के साथ बात करके इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए पूर्ण सहयोग और समर्थन दिया जाएगा। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासी संग्राम, संसद में NDA का प्रदर्शन; राहुल गांधी से मांगा जवाब

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

LIVE: नहीं चली संसद, बाहर पक्ष-विपक्ष के सांसदों का प्रदर्शन

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, गौतम अडानी के खिलाफ सभी आपराधिक आरोप हुए खारिज

अगला लेख