Delhi : मनीष सिसोदिया पर मानहानि का मुकदमा, जानें किसने मांगा 100 करोड़ रुपए का हर्जाना

Webdunia
बुधवार, 22 जून 2022 (17:59 IST)
गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि मामला दर्ज कराया है, जिन्होंने पीपीई के लिए बाजार मूल्य से अधिक दामों पर ठेका देने का आरोप लगाया था।
 
भुइयां सरमा ने मंगलवार को कामरूप महानगर जिले के दिवानी न्यायाधीश के समक्ष वाद दाखिल किया और बुधवार को इस पर सुनवाई होने की उम्मीद है। भुइयां की वकील पद्माधर नायक ने यह जानकारी दी।
 
एक और विधायक किशोर दत्ता ने पीटीआई से कहा कि सिसोदिया ने 4 जून को नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए 'कुछ आरोप लगाए थे, जिससे रिंकी भुइयां सरमा के मान-सम्मान को ठेस पहुंची। 
 
उन्होंने कहा कि 'सिसोदिया ने बिना वजह विवाद में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का नाम भी घसीटा। इसलिये हमने मानहानि का दावा किया है।

सिसोदिया ने मीडिया में आई एक खबर का जिक्र करते हुए पत्रकारों से कहा था कि एक ओर असम सरकार ने अन्य कंपनियों से 600 रुपए में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट खरीदीं, तो दूसरी ओर सरमा ने अपनी पत्नी व बेटे के व्यापारिक भागीदारों की कंपनियों को 990 रुपए के हिसाब से तत्काल पीपीई किट की आपूर्ति के ऑर्डर दिए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More