ramcharitmanas
✕

असम में मंदिर के पुजारी की हत्या

Webdunia
सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (11:32 IST)
कोकराझार/ गुवाहाटी। निचले असम के कोकराझार रेलवे स्टेशन के निकट रविवार को अज्ञात हमलावरों ने एक मंदिर के 56 वर्षीय पुजारी की हत्या कर दी जिसके चलते मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
 
काले कपड़े पहने 4 लोगों ने कोकराझार डेली बाजार शनि मंदिर परिसर में पुजारी निखिल देबनाथ की हत्या कर दी और मंदिर परिसर के निकट स्थित उनके घर से 2.30 लाख रुपए का सोना और 2 सोने की चेन लूट ली।
 
कोकराझार के पुलिस अधीक्षक राजन सिंह ने कहा कि कि हत्या लूटपाट के इरादे से की गई और इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने इस हत्या की निंदा की और मामले में जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) मुकेश अग्रवाल को कोकराझार भेजा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

नवीनतम

अखिलेश जी! विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं : CM योगी

मनोज जरांगे के 500 करोड़ के आरोप के बाद BJP-शिवसेना में सीधी जंग, क्या भाजपा सच में एकनाथ शिंदे को 'खत्म' करना चाहती है?

Railway Ticket Insurance : टिकट के साथ बीमा लिया तो नकद भुगतान नहीं चलेगा, जानें नया नियम

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

अगला लेख