Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 (15:32 IST)
Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 (15:50 IST)
जदयू नेता चौधरी ने विपक्ष द्वारा सीएम सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग पर कहा कि घटनाएं तो अमेरिका और लंदन में भी होती हैं। कोई भी प्रदेश का सीएम या देश का राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ये नहीं कह सकता है कि कल से हमारे यहां घटनाएं नहीं होगी।
चौधरी ने कहा कि कोई भी देश का राष्ट्रपति यह नहीं कह सकता कि उसके देश में कोई घटना नहीं होगी। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण यह है कि घटना होने के बाद सरकार और प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
प्रदेश की आधी आबादी को भरोसा
उन्होंने कहा कि प्रदेश की आधी आबादी को भरोसा है कि घटनाओं पर कार्रवाई हो रही है और इससे हमारी बच्चियों का मनोबल नहीं गिरा है। विधायकों की ओर से घटनाओं को छिटपुट बताए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है कि कोई क्या कह रहा है, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि सरकार इन घटनाओं पर क्या कार्रवाई कर रही है।