केजरीवाल का हिमाचल में चुनावी दांव, बेरोजगारों को देंगे 3 हजार रुपए मासिक भत्ता

Webdunia
शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (22:19 IST)
शिमला। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल में चुनावी दांव चुनावी दांव चला है। आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश की जनता से वादा किया कि इस साल के आखिर में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में यदि पार्टी सत्ता में आई तो 6 लाख सरकारी नौकरियां देगी और बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक 3,000 रुपए प्रति महीने भत्ता देगी।
 
आप ने कहा कि राज्य में 'इंस्पेक्टर राज' और 'राजनीतिक भ्रष्टाचार' को समाप्त करने के वास्ते व्यापारियों तथा पर्यटन उद्योग के लिए एक परामर्श बोर्ड गठित किया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में एक जनसभा में ये घोषणाएं कीं।
 
आप ने वरिष्ठ नागरिकों को उनकी इच्छा के अनुसार धार्मिक स्थल की मुफ्त तीर्थयात्रा कराने का भी वादा किया। पार्टी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को दिल्ली की तर्ज पर भ्रष्टाचारमुक्त बनाया जाएगा। आप नेताओं ने सत्ता में आने पर पंचायत अध्यक्षों के लिए 10,000 रुपए मासिक वेतन और हर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए का अनुदान देने का भी वादा किया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने सख्त कार्रवाई के निर्देश

पालनपुर में गुजरात का पहला और भारत का दूसरा 3 लेग एलिवेटेड ब्रिज तैयार

गुजरात को मिली देश की पहली वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात

लेबनान पेजर ब्लास्ट: क्या मोबाइल और स्मार्ट डिवाइस बन सकते हैं नए हथियार

UP: वृन्दावन में झोपड़ी में साध्वी को जलाने का आरोपी साधु गिरफ्तार

अगला लेख
More